ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20201004 005550 कोरोना से एक दिन में 1129 लोगों की मौत ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। यूरोप में कोरोना तांडव जारी है। फ्रांस और इसके पड़ोस में स्पेन में हालात सुधर नहीं सके है। अकेले जर्मनी में कोरोना वायरस की चपेट में आ कर 24 घंटे के भीतर मरने वालों की तादाद 1129 हो गई। यहाँ प्रतिदिन 1000 से अधिक अपनी जान गवा रहे हैं। स्पेन में भी बेवजह घर से निकलने पर रोक है। लिहाज़ा वहाँ नव वर्ष पर घरों में ही आयोजन हुए।
जर्मनी में रॉबर्ट कॉख इंस्टीट्यूट ने इस सप्ताह बुधवार को जर्मनी में 22,459 और लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा लोगों की मौत पिछले बुधवार को हुई थी। तब 962 लोगों की मौत हुई थी और 24,740 लोग संक्रमित हुए।बीते कुछ हफ्तों में जर्मनी ने संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लागू कर रखी हैं। संक्रमित होने और मरने वाले लोगों की बढ़ती तादाद से देश के स्वास्थ्य सेवा पर भारी दबाव है। ब्रिटेन में भी सख्त पाबंदियां है। जर्मन स्वास्थ्य मंत्री येंस श्पान ने कहा कि वह मौजूदा तालाबंदी के तुरंत बंद होने के आसार नहीं देख रहे हैं। उन्होंने कहा, “इन आंकड़ों से साबित हो रहा है कि वायरस कितनी क्रूरता से अब भी हमें मार रहा है। स्वास्थ्य मंत्री जर्मनी ने मध्य दिसंबर से देश भर में पहले से लागू आंशिक तालाबंदी को सख्त की, इसके बाद भी देश में संक्रमण की बढ़ती संख्या पर अभी तक लगाम नहीं लग सकी है। सख्त तालाबंदी फिलहाल 10 जनवरी तक लगाई गई है।
रॉबर्ट कॉख इंस्टीट्यूट ने जर्मनी में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 16 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की संख्या दर्ज की है और कुल 32,107 लोगों की मौत हुई है. अब तक कोरोना के 13 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। स्पेन के पेम्प्लोना, बार्सिलोना में भी सख्त पाबंदियां है। जानकारी में रहे कि यूरोप के देशों में कोरोना के मामले घटने से वहां लोगो ने यह मान लिया था कि कोरोना अब चला गया, लेकिन अब फिर से हालात बिगड़ गए हैं।


Share This News