ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20201228 WA0047 शहरी परकोटे में कल घूमेगी ‘जागरुकता की मशाल’ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर, 28 दिसम्बर। ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के चैथे चरण के तहत मंगलवार को सायं 5ः30 बजे ‘बेटन रिले’ का आयोजन होगा। इसकी शुरूआत सिटी कोतवाली के आगे से होगी। बेटन रिले शहरी परकोटे के विभिन्न मार्गाों से होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास पहुंचेगी।
जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि अभियान के तहत जागरुकता की सतत गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में बेटन रिले का आयोजन होगा। रिले के लिए सिटी कोतवाली, रामपुरिया हवेली क्षेत्र, मोहता चैक और बड़ा बाजार केन्द्र बनाए गए हैं। सिटी कोतवाली से ग्यारह व्यक्ति ‘जागरुकता की मशाल’ लेकर रवाना होगा तथा प्रत्येक केन्द्र पर दूसरे ग्यारह व्यक्तियों को यह मशालें सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केन्द्र के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस आयोजन का उद्देश्य शहरी परकोटा क्षेत्र में आमजन को कोरोना एडवाइजरी की पालना के लिए जागरुक करना है। उन्होंने बताया कि जिले में 16 अक्टूबर से जागरुकता का सघन अभियान चलाया जा रहा है। इन सतत प्रयासों की बदौलत वर्तमान में जिले में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। आगे भी इस दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाएंगे, जिससे कोरोना को हराया जा सके।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी ने बताया कि इसी श्रृंखला में 31 दिसम्बर को जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के पास संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं ग्रामीण अपने-अपने क्षेत्रों में इसके प्रभारी होंगे।
पांच सौ ने ‘मास्क बैंक’ से लिए ’मास्क’
प्रदेश का पहला ‘मास्क बैंक’ आमजन के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। पहले तीन दिनों में अब तक लगभग पांच सौ लोग यहां से मास्क प्राप्त कर चुके हैं। वहीं दो संस्थाओं ने सात सौ मास्क यहां जमा करवाए हैं। ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के  संयोजक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि इस मास्क बैंक का उद्घाटन 24 दिसम्बर को जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया। इसके बाद से पांच सौ लोग यहां मास्क लेने पहुंचे। वहीं मूलचंद बडगुजर द्वारा पांच सौ और वूमन पावर सोसायटी द्वारा 200 मास्क जमा भी करवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मास्क बैंक प्रतिदिन प्रातः 11 से सायं 5 बजे तक खुला रहता है। नगर निगम द्वारा यहां कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। यहां से मास्क के प्रत्येक लेन-देन का रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को मिथुन चावरिया और साजन जावा ने मास्क वितरित किए।


Share This News