ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20201224 WA0143 डूंगर काॅलेज द्वारा निःशुल्क मास्क वितरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। डूंगर महाविद्यालय द्वारा गुरूवार को जयनारायण व्यास सर्किल पर निशुल्क मास्क वितरण ंकिया गया। प्राचार्य डाॅ. जी.पी. सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की निशुल्क मास्क वितरण योजना के तहत डूंगर काॅलेज को जय नारायण व्यास सर्किल के आस पास मास्क वितरण का जिम्मा सौंपा गया था। डाॅ. सिंह ने बताया कि मास्क वितरण के दौरान बड़ी संख्या में संकाय सदस्य, छात्र संघ अध्यक्ष श्री कृष्ण गोदारा, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने बेहद सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होनें कहा कि व्यास सर्किल पर गरीब मजूदर, श्रमिक एवं विभिन्न नागरिकों को लगभग 500 से भी अधिक मास्क वितरित किये गये। प्राचार्य डाॅ. सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं छात्र संगठन समय-समय पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा घोषित कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान डाॅ. ए.के.यादव, डाॅ. सुषमा जैन, डाॅ. मुकुन्द नारायण पुरोहित, डाॅ. दीप्ति श्रीवास्तव, डाॅ. मीरा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।


Share This News