ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 56 उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी ने कोलायत के युवाओं को दी एक नई सौगात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। आज श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र की सीमावर्ती बज्जू पंचायत समिति के 10 विद्यालयों को  600 एनसीसी सीट आवंटित की गई। यह क्षेत्र के युवा विकास में एक नया आयाम सिद्ध होगा तथा इससे न केवल क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसर व सशस्त्र बलों का प्रशिक्षण प्राप्त होगा, बल्कि उनकी पर्सनलिटी डेवेलपमेंट के साथ-साथ एक सेल्फ डिसीपलिनेड यूथ समाज को मिलेगा। यह समाचार मिलते ही कोलायत वासियों में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस  कार्य के लिए क्षेत्र के युवा, विद्यार्थी व नागरिक उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी का आभार व्यक्त किया हैं। क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए उच्च शिक्षा मंत्री भाटी की चहुँओर प्रशंसा की जा रही है।क्षेत्र के इन   विद्यालयों में एनसीसी की सीटें  हुई  स्वीकृति—राजकीय माध्यमिक विद्यालय गज्जेवाला,राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोडायत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानकासर,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोड़ू,  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलासर बड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिठड़ीया ,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवड़ा,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भलूरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारणवाला,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राववाला में सीटे स्वीकृत हुई है।


Share This News