ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20201205 WA0030 कोरोना को हल्के में लिया तो हुई भारी परेशानी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। कोरोना को हल्के में लिया और घर पर ही इलाज करवाया, तो हालत बिगड़ती गई। गंभीर स्थिति में कोविड हाॅस्पिटल पहुंचे। वहां के डाॅक्टरों ने बचा लिया, नहीं तो ना जाने क्या होता?
यह कहना है सेंट्रल काॅपरेटिव बैंक के सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक देवी सिंह शेखावत का। कैलाश पुरी क्षेत्र में रहने वाले शेखावत ने बताया कि 24 अक्टूबर को उन्हें बुखार आया, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। तबीयत बिगड़ने लगी तो कोरोना जांच करवाई और रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाया गया। इसके बाद भी घर पर इलाज करवाता रहा, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति गंभीर होने लगी। लोगों की बातें सुनने से मन में पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं के प्रति संशय था और डर भी। इस दौरान घर के पास ही रहने वाले पीबीएम अस्पताल के कर्मचारी ने उन्हें वहां की बेहतरीन सुविधाओं का विश्वास दिलाया और अंततः उसकी सलाह पर 4 नवंबर को कोविड अस्पताल में भर्ती हुए।
शेखावत ने बताया कि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाएं सुनी-सुनाई बातों की तुलना में कई गुना अच्छी थी। वहां के डाॅक्टरों ने उनका बेहतरीन उपचार किया। मरीजों के प्रति उनका व्यवहार अच्छा था। रात को 12 बजे भी फोन करने पर रेसपोंस भी मिला और डाॅक्टर आए भी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के समर्पण भाव के कारण बच गए, अन्यथा क्या होता पता नहीं? राहत की सांस लेते हुए उन्होंने कहा, ‘आज वह स्वस्थ हैं, इसका पूरा श्रेय पीबीएम अस्पताल को है।’


Share This News