ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20201204 WA0152 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ेंगे बीकानेर के निजी चिकित्सालय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, 4 दिसम्बर। आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना अंतर्गत जल्द ही नए निजी चिकित्सालय जुड़ेंगे और अधिकाधिक आम जन को स्वास्थ्य बीमा का निशुल्क लाभ मिलेगा। इस संदर्भ में तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार को राज्य स्तरीय अधिकारियों ने जिला एंपैनलमेंट कमेटी की बैठक ली और पहले से फंक्शनल डीटीएम अस्पताल का निरीक्षण भी किया। दल में शामिल नवल किशोर व्यास व डॉ रितेश पांडे द्वारा योजना अंतर्गत बनाए गए कड़े मापदंडों पर इन अस्पतालों का मूल्यांकन किया गया। पाई गई कमियों से अवगत करवाते हुए उनके सुधार हेतु कहा। उन्होंने बताया कि योजना से जुड़े रहने की लिए आवश्यक है कि अस्पताल का पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सर्टिफिकेट कम से कम दो साल पुराना हो, बॉयो मेडिकल वेस्ट एग्रीमेंट हो, फायर का सर्टिफिकेट नगर निगम या डिस्ट्रिक्ट ऑथोरिटी का हो, हॉस्पिटल के पास जितने स्पेशिलिटी सेवाएं है उतने के लिये ही आवेदन करना होगा। उनके साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिले में डीटीएम अस्पताल, एमएन अस्पताल व कृष्णा न्यूरो स्पाइन अस्पताल पहले से योजना अंतर्गत सूचीबद्ध है जबकि वरदान अस्पताल द्वारा एंपैनलमेंट के लिए आवेदन किया हुआ है।


Share This News