ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 4 हवाई सेवाओं का विस्तार अब जरूरी Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। हवाई सेवाओं के विस्तार से ही विकास को लगेंगे पंख
जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं शिवरतन पुरोहित ने निदेशक नाल एयरपोर्ट योगेश भोजक से हवाई सेवाओं में विस्तार हेतु चर्चा की | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर से वाया कोलकाता होते हुए गुवहाटी एवं गोआ-मुंबई-व बेंगलुरु के लिए बीकानेर से हवाई सेवा शुरू करवानेके संयुक्त प्रयास किये जाने चाहिए क्योंकि बीकानेर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने व्यापार के सिलसिले में मुंबई, कोलकात्ता व बेंगलुरु आना- जाना रहता है और जिसमें मुंबई, कोलकात्ता व बेंगलुरु के लिए यात्रा में 24 घंटे से 2 दिन का समय लग जाता है | वर्तमान में इन महानगरों की यात्रा के लिए बीकानेर संभाग के नागरिकों को जयपुर व जोधपुर जाना पड़ता है जिससे समय व धन की अनावश्यक हानि होती है | और यदि इन महानगरों के लिए हवाई यात्रा शुरू हो जाती है तो इससे पूरे बीकानेर संभाग के उद्योग व व्यापार में वृद्धि के साथ साथ पर्यटन को भी बढावा मिलेगा और उड्डयन विभाग को भी भारी राजस्व प्राप्त होगा | साथ ही अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पूर्व में संचालित होने वाली जयपुर हवाई सेवा को भी शीघ्र शुरू करवाया जाए | इस पर निदेशक नाल एयरपोर्ट योगेश भोजक ने बताया कि एयरपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा महानगरों हेतु हवाई सेवा शुरू करवाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं और साथ ही जल्दी ही जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने के संकेत भी दिए |


Share This News