ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 30 गोपाष्टमी पर तुलसी गौशाला में 21 नवम्बर को संगोष्ठी और 22 नवंबर को संतों के प्रवचन होंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर में गोपाष्टमी पर सतों के प्रवचन सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। बीकानेर गोशाला संघ, राष्ट्रीय गाय आंदोलन राजस्थान, मां भारती सेवा प्रन्यास बीकानेर ,भारतीय जन स्वाभिमान मंच ,श्री हनुमान प्रसाद स्मृति संस्थान बीकानेर, के संयुक्त तत्वावधान में गोपाष्टमी महापर्व, तुलसी गौशाला तुलसी सर्किल बीकानेर में दो दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रथम दिवस में 21 नवंबर 2020 को प्रातः 11:30 पर भारतीय देसी गोवंश राष्ट्रीय धरोहर,व मानव जीवन में गोवंश की उपयोगिता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। दूसरे दिन 22 नवंबर 2020 को गोपाष्टमी के पावन पर्व पर संतो के पावन सान्निध्य में गोपाष्टमी महात्म्य में प्रवचन और महा आरती का आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा । इस महती आयोजन का संयोजक सनातन धर्म प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष अरविंद उभा को बनाया गया है। श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति संस्थान के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह नाथावत को सह संयोजक बनाया गया है। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना ने दी। 


Share This News