ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 19 सट्टा ऑनलाइन करते गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा करते एक जने को गिरफ्त में लिया है। जिला स्पेशल पुलिस टीम ने ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्यवाही करते हुवे नयाशहर थाने के सहयोग द्वारा एक आरोपी को मोबाईल पर ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए रँगे हाथों गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी से 50 हजार 965 रुपये के हिसाब व 2260 रुपये नगद बरामद किए है ।जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियाँ  द्वारा गठित व डायरेक्ट सुपरविजन में कार्य कर रही जिला पुलिस स्पेशल टीम (DST) के प्रभारी ईश्वर सिंह उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सर्वोदय बस्ती में मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। नयाशहर थाने को सुचना दी गई। डीएसटी टीम सदस्यों श्रीराम कानि व डीआर पुनम व नयाशहर थाने की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए दबिश देकर सर्वोदय बस्ती रोड पर धन्नु उर्फ धनसुख पुत्र सावरलाल जाति माली उम्र 23 साल निवासी चान्दमल बाग के पास पीएस गंगाशहर बीकानेर को मोबाईल पर ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम ने इसके कब्जे से जुआ सट्टा की राशि 2 हजार 260 रुपये नगद, 2 मोबाईल फोन व व मोबाईलों में जुआ-सट्टे का 50 हजार 965 रुपये का हिसाब सहित मोबाइल जब्त किए।


Share This News