ताजा खबरे
पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 11 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसलमेर में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर पहुंच गए हैं और वहां पर पाकिस्तान की सीमा के साथ लगे बॉर्डर पर तैनात BSF जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीडीएस बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी उपलब्ध रहेंगे।  प्रधानमंत्री मोदी जैसलमेर बॉर्डर पर स्थित लौंगेवाला पोस्ट पर भी जाएंगे जहां पर पाकिस्तान के साथ 1971 की लड़ाई में वीर भारतीय सैनिकों ने हजारों की संख्या में आए पाकिस्तानी सैनिकों को रोक दिया था। 
प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई बार दिवाली के मौके पर चीन और पाकिस्तान से लगती सीमा पर देश की रक्षा में तैना जवानों से मिलने के लिए गए हैं और उन्हीं के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया है 2018 में  प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पोस्ट पर पहुंचे थे और वहां तैनात जवानों के साथ मिलकर दिवाली का त्यौहार मनाया था। 2018 में पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में स्थित पोस्ट पर गए थे और दिवाली का त्यौहार मनाया था। 2015 में प्रधानमंत्री पंजाब से लगते अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एक पोस्ट पर गए थे और 2015 में उन्होंने सियाचिन ग्लेशियर में स्थित बेस कैंस पर जाकर दिवाली का त्यौहार मनाया था।
2019 में जब सरकार ने जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किया था और अनुच्छेद 370  को हटाया था, उसके बाद अक्तूबर में दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात जवानों के बीच पहुंचे थे और दिवाली का त्यौहार मनाया था। उस समय प्रधानमंत्री मोदी के साथ उस समय के सेना प्रमुख और मौजूदा सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी लगभग 2 घंटे तक जवानों के बीच रहे थे और दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। उस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा था कि दिवाली के मौके पर सभी अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाना चाहते हैं और वे भी इसी को ध्यान में रखते हुए अपने परिवार (सेना के जवान) के साथ दिवाली मनाने के लिए आए हैं। 


Share This News