ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20200827 004731 4 पटाखे छोड़े तो 2 हज़ार का जुर्माना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज।।पटाखे बेचे तो दस हजार, छोड़े तो 2 हजार रुपए का लगेगा जुर्माना। जुर्माना लगाने के लिए विभिन्न अधिकारी किए गए अधिकृत

जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर किसी भी दुकानदार द्वारा पटाखे या आतिशबाजी बेचेने और किसी भी व्यक्ति द्वारा आतिशबाजी चलाने या छोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। आदेशानुसार किसी भी दुकानदार द्वारा पटाखे बेचने पर 10 हजार तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा पटाखे व आतिशबाजी चलाए जाने पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने राजस्थान एपिडेमिक एक्ट 2020 के तहत राज्य सरकार द्वारा पटाखे बेचने व आतिशबाजी चलाए जाने पर लगाई गई रोक के आदेशों की कठोरता से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये अधिकारी होंगे अधिकृत

आदेश का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करने के लिए सभी कार्यवाहक मजिस्ट्रेट, एसआई व इससे ऊपर के रैंक वाले पुलिस अधिकारी, नगर निगम ,नगर पालिका या नगर परिषद के रेवेन्यू इंस्पेक्टर व ऊपर के अधिकारी, सीईओ जिला परिषद और विकास अधिकारी अपने -अपने क्षेत्राधिकार में अधिकृत किए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने आदेश जारी कर पुलिस अधीक्षक को भी इस संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करवाने को कहा है। आदेशानुसार आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए सभी पुलिस अधिकारी जो ए एस आई की रैंक से नीचे नहीं हो, कार्रवाई करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में सभी उपखंड मजिस्ट्रेट को भी आदेश जारी कर उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


Share This News