ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 22 अब कोविड अस्पताल में अब तीन फर्में करेंगी ऑक्सीजन आपूर्ति Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर के पीबीएम स्थित कोविड-19 अस्पताल में अब तीन फर्मों द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी।
जिला कलेक्टर नमित मेहता की नियमित मॉनिटरिंग के चलते अब एक और फर्म ऑक्सीजन सप्लाई के लिए तैयार है। इससे कोरोना पॉजिटिव गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्धता की स्थिति और अधिक बेहतर हो सकेगी।
जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन द्वारा अब तक सवा करोड़ रुपए से अधिक की लागत से ऑक्सीजन के 1200 अतिरिक्त सिलेंडरों की व्यवस्था करवाई है। प्रशासन द्वारा इससे पहले दो निजी फर्मों को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए अधिग्रहित किया गया। वहीं डेढ़ करोड़ रुपए की लागत का ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी स्वीकृत किया जा चुका है।
पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ मोहम्मद सलीम ने बताया कि चिकित्सालय में अब तक दो ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता फर्मों द्वारा ऑक्सीजन की नियमित सप्लाई की जा रही थी और गुरुवार से एक अन्य फर्म द्वारा भी ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में वर्तमान में 1600 ऑक्सीजन सिलेंडर हैं, जो कि पर्याप्त मात्रा में हैं। जबकि वर्तमान में कोविड अस्पताल में प्रतिदिन 700 से 800 सिलेंडर की खपत है। उन्होंने बताया कि मरीजों के लिए ऑक्सीजन कमी नहीं है। चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयां उपलब्ध हैं। रोगियों की सुविधा के लिए सभी वार्ड्स में यह चस्पा किया गया है कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और दवाएं उपलब्ध हैं। किसी को भी दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर बाहर से लाने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से संपर्क किया जा सकता है।K


कोविड अस्पताल में भर्ती है 253 पॉजिटिव मरीज
डॉ सलीम ने बताया कि पीबीएम अस्पताल मेंं वर्तमान में 253 कोविड-19 पोजीटिव मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक स्थित कोरोना अस्पताल में कोविड-19 के 198 और एमसीएच विंग में 55 मरीज भर्ती हैं। कोविड-19 वार्ड में वरिष्ठ चिकित्सकों की राउंड द क्लोक ड्यूटी लगाई गई है। सभी वरिष्ठ चिकित्सक अपनी ड्यूटी के अनुसार मरीजों को उचित उपचार दे रहे हैं।


Share This News