ताजा खबरे
चुनाव : शहरी परकोटे में तीज त्योहार की रंगत पर चुनावी तड़का ? कल उमड़ेगी भीड़ तो फिर ‘आज की रात’रामदेवरा मेलार्थियों के लिए 10 सितंबर से लगेगा शिविरबिजली बन्द रहेगी, 3 घण्टे कटटिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 109 विश्व में 4 करोड़ से अधिक कोरोना पॉजिटिव ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। विश्व में कोरोना पॉजिटिव 4 करोड़ से अधिक हो गए हैं। आज 21 अक्टूबर है और यह आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है। कोरोना को लेकर पिछले दिनों विश्व स्वास्थ्य संगठन W.H.O ने कहा था कि यूरोप में करीब सात लाख मामलों की साप्ताहिक रिपोर्ट थी और यह क्षेत्र विश्व स्तर पर लगभग एक तिहाई मामलों के लिए जिम्मेदार था। यूरोप में आए नए मामलों में से करीब आधे मामले ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और स्पेन से हैं।  इसके अलावा जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, विश्वभर में कोरोनावायरस के कहर के बीच सोमवार सुबह  संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ से अधिक हो गई है। यह विश्वविद्यालय दुनियाभर से कोरोना वायरस संबंधी आंकड़े एकत्र करता है।यह संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों में इस वायरस से संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इसके अलावा कई सरकारों ने वास्तविक संख्या नहीं बताई है। इस घातक वायरस से अब तक 10.1 लाख से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि वास्तविक संख्या कहीं ज्यादा है।अमेरिका, ब्राजील और भारत ने अब तक सबसे अधिक मामलों की जानकारी दी है। हाल के हफ्तों में संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि यूरोप के कारण हुई है। यूरोप में संक्रमितों की संख्या में उछाल आया है। यूरोप में अब अब तक इस महामारी से 2,40,000 से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।


Share This News