ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 106 बिना अनुमति के सार्वजनिक समारोह पर लगेगा जुर्माना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp news। जिले में शादी तथा अंतिम संस्कार के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक तथा अन्य प्रकार के सार्वजनिक या सामान्य समारोह जिला कलेक्टर व जिला मजिस्टेट की पूर्व में लिखित अनुमति के बाद ही आयोजित किया जा सकेगा। साथ ही पूर्व अनुमति के पश्चात आयोजित होने वाले समारोह में भी यदि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने, सैनिटाइजेशन तथा 100 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर कार्यवाहक मजिस्ट्रेट, सीईओ जिला परिषद तथा विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में जुर्माना लगाने की कार्यवाही करेंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी ने बताया कि राजस्थान  महामारी अधिनियम 2020 के तहत संशोधन करते हुए ऐसे आयोजनों पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
गौरी ने बताया कि विवाह अथवा अंतिम संस्कार के अतिरिक्त कोई भी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक या अन्य प्रकार का सार्वजनिक समारोह जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना आयोजित नहीं किया जाएगा। साथ ही अनुमति के पश्चात आयोजित होने वाले समारोह में भी सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना, उचित मास्क पहनना, प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग तथा साफ-सफाई की व्यवस्था संधारित करते हुए किसी भी परिस्थिति में प्रतिभागियों की संख्या 100 से अधिक नहीं होनी चाहिए।


Share This News