ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 91 नापासर औद्योगिक क्षेत्र में स्वीकृत हुआ 33 केवी जीएसएस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज।बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं नापासर उद्योग संघ की मांग हुई पूरी। बीकानेर जिला उद्योग संघ व नापासर उद्योग संघ लंबे समय से नापासर की औद्योगिक इकाइयों के समक्ष आ रही बिजली सम्बन्धी समस्याओं से निजात पाने हेतु 33 केवी जीएसएस की मांग कर रहा था जिस पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा स्वीकृति की मुहर लगा दी गई है बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया व नापासर उद्योग संघ के किशन लाल मोहता ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि 33 केवी जीएसएस स्वीकृत होने से नापासर औद्योगिक क्षेत्र की बिजली की समस्या हल होने के साथ ही नापासर के औद्योगिक विकास को भी बल मिलेगा।वर्तमान में नापासर में औद्योगिक क्षेत्र का अलग से जीएसएस नहीं होने से इकाइयों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती थी और इकाइयों के उत्पादन पर भी बुरा असर पड़ रहा था। साथ ही बताया कि जल्द ही इस जीएसएस निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा और नापासर औद्योगिक क्षेत्र को सम्पूर्ण बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी और नापासर के औद्योगिक विकास को भी बढावा मिलेगा।


Share This News