ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20201018 WA0104 गोकुल सर्कल पर मास्क वितरण के साथ समझाइश भी Rajasthan News Portal देश, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। मारवाड़ जनसेवा समिति व विप्र फाउंडेशन,बीकानेर,एम डी सेलिब्रिटी ग्रुप के सयुक्त तत्वाधान में व नया शहर थाना के सहयोग से आज रविवार को सुबह गोकुल सर्कल पर मास्क वितरण के साथ आम राहगीरों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया । मारवाड़ जनसेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नयाशहर थाने के एस आई श्री संदीप विश्नोई व टीम का अच्छा सहयोग रहा । विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी का शहर के भीतर हर दिन विस्फोट हो रहा है किंतु यहाँ से गुजरने वाले प्रति दूसरी गाड़ी(दुपहिया वाहन,फ़ॉर व्हीलर) के मास्क नही है ।
SBI बैंक के मुख्य प्रबंधक किशोर पारीक ने बताया कि कुल 500 मास्क वितरित किये गये । जिसमे अधिकतर बिना मास्क के ही आवागमन कर रहे है । योगेश बिस्सा ने बताया कि अगला कार्यक्रम शहर के ह्रदय स्थल मोहता चौक में बुधवार 21 अक्टूबर को पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा । आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में छोटूलाल चुरा,के सी ओझा का अच्छा सहयोग रहा । मारवाड़ जन सेवा समिति इससे पूर्व शहर के अनेक क्षेत्रों में पी बी एम हॉस्पिटल सहित मास्क वितरण एवं समझाइश का कार्यक्रम कर चुकी है ।


Share This News