ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20201016 WA0174 वन भूमियों का अमल दरामद हो-मेहरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा ने संभाग में वन भूमियों का अमलदरामद करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।संभागीय आयुक्त मेहरा ने शुक्रवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के जिला कलेक्टर एवं वन अधिकारियों से वन विभाग से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देश दिए सभी जिला कलेक्टर वन विभाग की भूमि के संबंध में राजस्व बैठकों में समीक्षा करें और इसे स्थाई रूप से  मासिक बैठक के एजेंडा में शामिल करें । उन्होंने कहा कि वन विभाग की भूमि के संबंध में सभी जिला कलेक्टर नियमित मॉनिटरिंग करें। संभागीय आयुक्त ने कहा कि वन भूमियों का अमल दरामद कराएं तथा जो भूमि अमल दरामद हो चुकी है उसका रेखांकन करें । उन्होंने संभाग के सभी डीएफओ को निर्देश दिए कि वे स्वयं  इसके लिए टीम गठित कर कार्यवाही सुनिश्चित करें । वी सी में जिला कलेक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, मंडल वन अधिकारी अमिता और संभाग के अन्य जिलों के कलक्टर व डीएफओ    शामिल हुए।


Share This News