ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20201015 WA0100 शहीद कालूराम का जीवन संघर्ष प्रेरणादायक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बादनूं। युवा प्रतिभाओं को पहचानने और आगे लाने का काम करने वाले सेवाभावी महापुरूषों के योगदान को समाज हमेशा याद करता है और नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेती हैं।
बादनूं में शहीद कालूराम इदलिया सेवा समिति व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक विषमता एवं अस्पृश्यता मिटाने के लिए शहादत को प्राप्त हुए अमर शहीद कालूराम इंदलिया के 58 वें बलिदान दिवस पर उक्त विचार मुख्य अतिथि समाजसेवी मालाराम नागा ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रखे।मुख्य वक्ता ओमप्रकाश आजाद ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में नई प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम हो सकता है। हमारे महान पूर्वजों ने अपने जीवन काल में यह किया तभी समाज और देश प्रगति कर पाया है। व्याख्याता देवाराम इंदलिया कहा कि शहीद कालूराम ने समाजसेवा में कई उल्लेखनीय कार्य किये, ऐसे महापुरूष हम सब के लिए प्रेरणापुंज हैं।हम सबका यह दायित्व है कि महापुरूषों के जीवन संदेश का अधिक से अधिक प्रसार करे ।इससे पूर्व ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जीवणराम,कोषाध्यक्ष हेतराम इंदलिया,उपाध्यक्ष चंदुलाल मायल, सुशीलकुमार,खुमाराम इंदलिया,गिरधारी पंवार, नेमाराम मेहरडा़,बाबुलाल इंदलिया,भंवरलाल घिंटाला सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।


Share This News