ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 47 पीबीएम का एमसीएच विंग शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। पीबीएम अस्पतालल में स्थित एमसीएच विंग शुक्रवार से प्रारंभ कर दिया गया है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ गुंजन सोनी ने बताया कि एमसीएच विंग मेंं समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करते हुए शुक्रवार से इसे प्रारंभ कर दिया गया है।
डॉ सोनी ने बताया कि इस विंग में वर्तमान में कोरोना मरीजों को रखा जाएगा। विंग के लिए कार्मिक नियुक्त कर दिए गए हैं, तथा कार्मिकों की राउंड द क्लोक ड्यूटी लगाई गई है। यहां भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। मर्दाना विंग में बने हुए रैन बसेरे के रखरखाव व साफ-सफाई सहित समस्त व्यवस्थाएं अब दुरुस्त रहेगी। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ गुंजन सोनी ने बताया कि मर्दाना अस्पताल में स्थित रैन बसेरे में साफ सफाई और रखरखाव आदि के लिए बालचंद राठी मेमोरियल ट्रस्ट(जुगल राठी) और मोहन सिंह वेलफेयर सोसाइटी(सोहन सिंह परिहार) को यह रेन बसेरा गोद लिया गया है। डॉ सोनी ने बताया कि रैन बसेरे को गोद देते हुए साफ सफाई की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाई जाएगी।डॉ गुंजन सोनी ने बताया कि अस्पताल परिसर में एंबुलेंस पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिसर में अवैध एंबुलेंस पार्किंग स्टैंड हटाने और निजी एंबुलेंस के अकारण परिसर में खड़े रहने पर जिला प्रशासन का सहयोग लेते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एक पत्र लिखकर जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।डॉ सोनी ने बताया कि अस्पताल परिसर में दोपहिया- चौपहिया वाहनों के सही तरीके से पार्किंग के लिए भी चिकित्सालय के सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। डॉ सोनी ने मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल आने के दौरान पार्किग नियमों की पालना करने हुए सहयोग करने की अपील की।


Share This News