ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20201004 005623 10 बड़ी कार्रवाई: इन कार्मिकों पर गिरी गाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। चुनाव में लापरवाही बरतने पर 16 कार्मिकों पर गाज गिरी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.एच.गौरी ने बज्जू और लूणकरनसर पंचायत चुनाव में पंच-सरपंच के मतदान दलांे की रवानगी में अनुपस्थित रहे 16 कार्मिकांे पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए नोटिस जारी किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आम्बासर के शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण राम, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के सूचना सहायक श्रीकांत व्यास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरेरा के अध्यापक अनिल कुमार थानवी,कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा के सहायक कार्यालय अधीक्षक दिनेश कुमार स्वामी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जस्सोलाई के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजमल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारूण्डा के अध्यापक मनोहरलाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरोहित जी का नाडा के प्रबोधक नरसीराम मेघवाल, कार्यालय निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कनिष्ठ लेखाकार जयकिशन सारस्वत, राजूवास के जलधारी मोहनलाल, अधीक्षण अभियंता भूजल विभाग के निजी सहायक फतेहचंद, कृषि विश्वविद्यालय के आशुलिपिक राधेश्याम स्वामी, सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी के मीटर निरीक्षक रामबन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहरासर के अध्यापक ललित, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नापासर के व्याख्याता गिरीराज पुरोहित, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ सहायक मूलचंद, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेलीतलाई के व्याख्याता काशीराम भींचर शामिल है।


Share This News