ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 120 चुनाव 4 चरणों में होंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि बीकानेर जिले के 6 ग्राम पंचायतों के 238 सरपंच पदों के लिए चुनाव 4 चरणों में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 6 ग्राम पंचायतों में 116 सीट महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया है।
निर्वाचन अधिकारी मेहता ने बताया कि पूगल पंचायत समिति की 37 सीटों में से 18, कोलायत पंचायत समिति की 43 में से 21, बज्जू पंचायत समिति की 28 में से 14, लूणकरणसर पंचायत समिति की 47 में से 23, खाजूवाला पंचायत समिति की 31 में से 15 तथा बीकानेर पंचायत समिति की 52 सरपंच पदों में से 25 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।पूगल पंचायत समिति की 18 महिला सरपंच पदों में से 5 अनुसूचित जाति महिला, 4 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं 9 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसी तरह कोलायत पंचायत समिति की 21 महिला सरपंच पदों में से 6 अनुसूचित जाति महिला, 4 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं 11 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है तथा बज्जू पंचायत समिति की 14 महिला सरपंच पदों  में से 3 अनुसूचित जाति महिला, 3 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं 8 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है। लूणकरणसर पंचायत समिति की 23 महिला सरपंच पदों में से 5 अनुसूचित जाति महिला, 4 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं 14 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है। उन्होंने बताया कि खाजूवाला पंचायत समिति की 15 महिला सरपंच पदों में से 5 अनुसूचित जाति महिला, 2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं 8 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है एवं बीकानेर पंचायत समिति की 52 महिला सरपंच पदों में से 6 अनुसूचित जाति महिला, 4 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं 15 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है।


Share This News