ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 26 प्रदर्शन- सब्र का बाँध टूटा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। राजस्थान टैट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज बीकानेर में प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया। इसमे मांग की गई है कि शादी समारोह में 300 से 400 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति दी जाए । आगामी दिनों में पूरे राजस्थान में उग्र आंदोलन किया जाएगा। 4 सितंबर को सुबह छह बजे बोथरा कॉम्पलेक्स से मशाल जुलूस निकाला जाएगा जो कि प्रेमजी पोईंट से होते हुए सादुलसिंह सर्किल तक पहुंचकर समाप्त हो जाएगा। समारोह में 50 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति के खिलाफ लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन व्यापारियों का सब्र का बांध अब टूट चुका है । राज्य सरकार के इस आदेश के विरोध में एसोसिएशन के लोग सड़कों पर उतर आए है । सुदर्शन मुखीजा ने बताया कि जब से कोरोना महामारी आई है तब से हमारा रोजगार ठप हुआ था जो कि आज दिनांक तक ठप पड़ा है । बीकानेर साउंट एसोसिएशन के मुकेश ने बताया कि पिछले छह माह से लाइट डेकोरेशन वाले बेरोजगार की मार झेल रहे है । केन्द्र सरकार की शादी समारोह में 100 व्यक्तियों को शामिल करने की घोषणा के बावजूद राज्य सरकार ने 50 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति दी है । उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से बेरोगार है , आर्थिक स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी है।


Share This News