ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20200901 WA0159 पीबीएम कोविड सेंटर का निरिक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज रात जिला कलक्टर नमित मेहता ने बीकानेर की पीबीएम हॉस्पिटल के कोविड 19 सेन्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ चिकित्सकों और कर्मचारियों से इस सेन्टर की हैल्प डेक्स पर आने वाली फोन काॅल्स के बारे में , फोन की इनक्वारी के बारे पूछा और निर्देश दिए कि जानकारी लेने वाले को उसके काम होने की जानकारी देकर ,उसे संतुष्ट करे। मेहता ने रोगियों के घर से भोजन लाने के बारे भी जानकारी ली और कहा कि निर्धारित समय के बाद भी अगर कोई अपने रोगी के लिए भोजन लेकर पहुंचता है, तो भोजन रोगी तक भेजे। किसी को मना नहीं किया जाए। उन्होंने पीपीई किट पहनकर वार्डस का निरीक्षण किया । उन्होंने भर्ती रोगियों से उपचार और भोजन समय पर मिल रहा या नहीं, के बारे में जानकारी ली। आईसीयू मरिजों को आक्सीजन ,पल्स आदि की जानकारी डाक्टर से ली। शौचालयों और साफ सुथरा करवाने के निर्देश अधीक्षक को दिए। एडीएम सिटी सुनीता चौधरी, पीबीएम के अधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद सलीम, उप अधीक्षक डॉ अजय कपूर, कोविड 19 सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉक्टर सुरेंद्र वर्मा, मेडिसिन यूनिट के हेड डॉक्टर परमेंद्र सिरोही, डॉ श्याम लाल मीना, डॉक्टर नरेंद्र डार, डॉक्टर देवेंद्र सारस्वत साथ में रहे।


Share This News