ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20200826 WA0110 Tp न्यूज। दीक्षांत समारोह से जुड़ेंगे 16 राज्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह 28 अगस्त को वर्चुअल प्लेटफाॅर्म आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र राजभवन-जयपुर से समारोह से जुड़ेंगे। दीक्षंात अतिथि के रूप में पद्मभूषण डाॅ. रामबदन सिंह, नई दिल्ली से भागीदारी निभाएंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान उपाधियां एवं पदक लेने के लिए देश के 16 राज्यों और राजस्थान के 25 जिलों के विद्यार्थी भी वर्चुअल प्लेटफार्म पर जुड़ेंगे। वहीं एक विद्यार्थी अफगानिस्तान से भी जुड़ेगा। यह दीक्षांत समारोह राज्य का पहला वर्चुअल दीक्षांत समारोह होगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बुधवार को कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। प्रो. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अब तक सोलह दीक्षांत समारोहों में 15 हजार 753 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधि, 3 हजार 685 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उपाधि तथा 705 विद्यार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं 17वें दीक्षांत समारोह में 783 विद्यार्थियों को स्नातक, 110 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर तथा 13 विद्यार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि सहित कुल 906 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं। समारोह के दौरान 5 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, एक विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक तथा दो विद्यार्थियों को चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह दोपहर 12ः30 बजे राज्यपाल श्री मिश्र के आॅनलाइन जुड़ने के साथ शुरू होगा।
संविधान पार्क का ई-शिलान्यास, पुस्तकों का ई-विमोचन
कुलपति ने बताया कि समारोह के दौरान राज्यपाल, विश्वविद्यालय में बनने वाले संविधान पार्क का ई-शिलान्यास और प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रकाशित ‘किसानों की प्रेरणादायी सफलता की कहानियां’ एवं अनुंसधान निदेशालय द्वारा प्रकाशित ‘ए डिकेड आॅफ रिसर्च के ई-संस्करणों का विमोचन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
कुलपति ने बताई एक साल की उपलब्धियां
पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुलपति प्रो. सिंह ने बतौर कुलपति एक साल की उपलब्धियां भी बताईं। इस दौरान आइएबीएम निदेशक डाॅ. मधु शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. योगेश शर्मा, विशेषाधिकारी इंजी. विपिन लढ्ढा मौजूद रहे। संचालन सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने किया।


Share This News