ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20200824 WA0124 1 1 बादनूं में इस विषय पर बड़ी कार्यशाला हुई शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज।
भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में सोमवार को ग्राम पंचायत की ओर से कोविड-19 पर जन-जागरूकता हेतु ग्रामीण स्तर पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जमनाधर बैद ने कोरोना के साथ जीवन शैली अपनाने की बात कही। समाजसेवी मालाराम नागा ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में कोरोना वाॅरियर्स की सेवाएं सराहनीय हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता सरपंच रामप्यारी देवी ने की। जिला सन्दर्भ व्यक्ति जयनारायण सारस्वत ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिदिन 30 व्यक्तियों को कोरोना रोकथाम एवं स्वच्छता अभियान से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश आजाद ने ग्रामीणों से कोरोना वायरस से संबंधित नियमों की पालना करने हेतु अपील की गई। कार्यशाला में उपसरपंच मूली देवी,वार्डपंच सोहनलाल लुहार,गिरधारीलाल अचारज,मामराज कुम्हार,पंचायत सहायक मघाराम प्रजापत,विद्यालय सहायक हड़मान घिंटाला,आंगनबाडी़ कार्यकत्री गोदावरी देवी, सुमित्रा देवी सहित आशा सहयोगिनी,सभी वार्डपंच ,पंचायत स्टाफ उपस्थित रहे।

IMG 20200824 WA0124 1 बादनूं में इस विषय पर बड़ी कार्यशाला हुई शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News