Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। इस विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थाेन राज्य अभिलेखागार बीकानेर के अभिलेख संग्रहालय में आने वाले सभी पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। यह आदेश राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक लोगों को संग्रहालयों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
यह कदम पर्यटकों को संग्रहालयों में अधिक से अधिक लाने और उन्हें इतिहास, कला और संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए उठाया गया है। विश्व पर्यटन दिवस पर लोगों में संग्रहालयों और ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को समझने और उनके संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाने में मदद करेगा।
अभिलेखागार के निदेशक डॉ नितिन गोयल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अभिलेख संग्रहालय के प्रति लोगों की रुचि को बढ़ाना है एवं ऐतिहासिक दस्तावेज़ पर्यटकों को राज्य के गौरवशाली अतीत से जोड़े रखने में मदद करना है। विश्व पर्यटन दिवस पर यह निशुल्क प्रवेश पर्यटकों के लिए एक विशेष अवसर है कि वे राजस्थान के इतिहास और उसकी अभिलेख संग्रहालय में प्रदर्शित धरोहर को गहराई से जान सकें।
पर्यटकों के लिए निशुल्कह अवलोकन हेतु सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अभिलेख संग्रहालय खुला रखा गया है। इस अवसर का लाभ उठाकर इतिहास प्रेमी अभिलेख् संग्रहालय का अवलोकन कर सकते हैं और इस विशेष दिन को यादगार बना सकते हैं।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गंगा राजकीय संग्रहालय में किया गया श्रमदान
बीकानेर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत गंगा राजकीय संग्रहालय , पुरातत्व एवं संग्रहालय के कार्यालय और परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के कार्मिकों द्वारा कार्यालयों एवं संग्रहालय परिसर में सघन साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में बीकानेर वृत्त अधीक्षक महेन्द्र कुमार निम्हल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शंकर दत्त हर्ष, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनोहर सिंह, गंगा राजकीय संग्रहालय से परिरक्षक सुमन, राखी मोहता आदि द्वारा साफ-सफाई एवं श्रमदान किया गया।