Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के नेशनल हाईवे के झंझेऊ गांव में देर रात दो कार आपस में भिड़ गई। इस सड़क दुर्घटना में दो घायल हो गए। दोनो कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक कार झंझेऊ निवासी की थी और दूसरी बीकानेर की थी। घटना की सूचना मिलते ही शेरूणा पुलिस और लखासर पेट्रोलिंग टीम पहुंची मौके पर पहुंची। कारो को क्रेन की मदद से साइड करवाकर हाइवे पर आवागमन चालू किया गया।