Thar पोस्ट। प्रदेश के जयपुर जिले में शुक्रवार की अलसुबह 4.38 बजे भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इससे लोग नींद को छोड़कर बाहर आ गए। मिली जानकारी के अनुसार तीन बार भूकंप के झटके आए। लोगों की नींद भूकंप ने खोली और घरों, अपार्टमेंट्स से लोग दौड़कर सुरक्षित और खुले स्थानों पर आ गए। झटके इतने तेज़ थे कि तेज़ कम्पन्न और डम्पर चलने जैसी आवाज़ आई। लोग सोते हुए बेड पर बुरी तरह हिल गए। घबराहट और डर के कारण लोग घरों के बाहर खुले में आ गए। बहुत से लोग एक घंटे तक बाहर ही रहे, फिर से भूकंप आने की आशंका थी। सुबह 4.38 पर पहला झटका आने के बाद 15-17 मिनट में रुक रुककर दो और भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग बुरी तरह डर गए। इन झटकों की तीव्रता 4.4 से ऊपर मापी गई। भूकंप के कारण अफरा-तफरी रही।
जानकारी में रहे कि राजस्थान के बीकानेर सहित अनेक जिलों में हाल ही के वर्षों में तेज भूकम्प के झटके महसूस किए गए है। राजस्थान के अधिकांश जिले भूकम्प के लिहाज से अब सुरक्षित नहीं है।