Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश में दो कारणों से तेज़ भारी बारिश का दौर 22 जुलाई से शुरू होगा। जो अगस्त प्रथम सप्ताह तक रहेगा। मौसम डिपार्टमेंट ने इसकी दो वजह बताई है। मानसून की राजस्थान में पूर्ण सक्रियता और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से राजस्थान में अगले दो सप्ताह तक अधिकतर भागों में माध्यम व तेज़ बारिश के आसार है। दक्षिणी व पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 22 व 23 जुलाई से अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और कहीं भारी व कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है। 24 जुलाई को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है, जिसके चलते राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। अगस्त प्रथम सप्ताह की शुरुआत भी बारिश से होगी।