Thar पोस्ट, न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीकानेर में है। वे यहाँ शाम 4 बजे जूनागढ़ फोर्ट से रोड शो करेंगे। इसकी विशेष प्रोटोकॉल के तहत तैयारियां की गई है। यह रोड शो सादुल सिंह सर्किल, मुख्य डाकघर से होते हुए ओवर ब्रिज, जस्सूसर गेट, गोकुल सर्किल पहुंचेगा। शो साढ़े तीन किलोमीटर का होगा। इस दौरान 7 जगहों पर बनेंगे मंच। राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाएंगे प्रस्तुत। इसके लिए बीकानेर में लगी धारा 144 तथा बीकानेर शहर को नो फ्लाई ज़ोन बनाया गया है। यहां तक कि ड्रॉन कैमरे भी अनुमत नहीं है। इसके अलावा युवी, हॉट एयर बैलून उड़ाने पर भी रोक है। 1200 जवान सुरक्षा में तैनात किए है। 7 घन्टों तक डायवर्ट रहेंगे कई रूट। पीएम मोदी के बीकानेर पहुंचने पर बीजेपी प्रत्याशी जेठानंद व्यास पश्चिम , सिद्धि कुमारी पूर्व से, उपमहापौर राजेन्द्र पंवार सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।