Thar पोस्ट, न्यूज। दिल्ली व दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। पिछ्ले 24 घंटे में दिल्ली की वायु गुणवत्ता 331 दर्ज की गई है जो कि ‘बहुत खराब’ व खतरनाक श्रेणी को दर्शाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मानें तो दिल्ली के आसपास के इलाकों के वायु प्रदूषण स्तर में मामूली गिरावट देखने को मिली। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि विजिबिलिटी 1500 मीटर है। दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक्यूआई 395, पंजाबी बाग में 388, रोहिणी में 381, नेहरू नगर में 376, आनंद विहार में 364, सोनिया विहार में 359, पटपड़गंज में एक्यूआई 358 दर्ज किया गया है। दिल्ली के पुसा, विवेक विहार, नोएडा सेक्टर-1, दिलशाद गार्डेन और लोधी रोड पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ दर्ज की गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के कई मामले सामने आई है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट देखने को मिली थी। पंजाब और हरियाणा में जलाए जा रहे पराली को लेकर राज्य सरकारों द्वारा लगातार एक्शन लिया जा रहा है। हालांकि पराली जलाने के मामलों में कुछ विशेष कमी देखने को नहीं मिल रही है।