Tp न्यूज़। बीकानेर सहित अन्य जिलों में चक्रवाती तूफान तौकते का असर शुरू हो गया है। बीकानेर में मौसम पलटा खा गया है। शेखावाटी में बुधवार को बरसात के साथ शुरू हो गया है। अंचल के सीकर सहित आसपास के इलाकों में अल सुबह से बरसात का दौर जारी है। जो धीमे तो कभी मध्यम गति से करीब पांच घंटे से लगातार बरस रही है। बरसात से मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई है। आलम ये है कि मई महीने में भी पंखा चलाने की नौबत खत्म हो गई है। इधर, मौसम विभाग ने भी शेखावाटी सहित लगभग पूरे प्रदेश में आज हल्की से भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। जिसका असर कमोबेश प्रदेश के कई इलाकों में शुरू भी हो गया है मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार को पूर्वी राजस्थान के सीकर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, जयपुर व झुंझुनू जिलों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन तथा &0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ अचानक 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। यहां बाड़मेर , जैसलमेर, जोधपुर, नागौर व पाली जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है।दो घंटे में यहां होगी बरसात इधर, मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार आगामी दो घंटे में जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, भरतपुर, चूरू, झुंझुनू, नागौर, अजमेर, सिरोही, उदयपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है । प्रतापगढ़, धौलपुर, सवाई माधोपुर, झालावाड़, सिरोही, जालोर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगेरपुर, प्रतापगढ़, जोधपुर में भी इसका असर दिख सकता है। इसके अलावा जयपुर, सीकर, अलवर, भरतपुर, चूरू, झुंझुनू, नागौर में कुछ स्थानों के अलावा अजमेर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की व मध्यम गति की बरसात व 30 से 40 किमी गति की हवाएं चलने की संभावना है।
कल से साफ होगा मौमस मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 मई से मौसम फिर सामान्य होना शुरू हो जाएगा। 20 मई को भरतपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।