Thar पोस्ट। लालेश्वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी मठ के महंत संवित् सोम गिरी जी महाराज देवलोक गमन के बाद बुधवार को उनके शिष्य विमर्श नंद गिरी महाराज गद्दीनसीन हुए। इस मौके पर बीकानेर के पूर्व राज घराने एवं पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी ने उनका तिलक किया तथा शॉल ओढ़ाकर गद्दी पर बिठाया। इस मौके पर मौजूद संतों के सानिध्य में उनका राजतिलक किया गया। शिवबाड़ी मठ के महंत और लाखों अनुयायियों के गुरु संवित् सोमगिरी महाराज का मंगलवार रात करीब नौ बजे बीकानेर में निधन हो गया। पिछले दिनों उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीकानेर के अलावा माउंट आबू में भी उनका एक मठ चल रहा है। मूल रूप से इंजीनियर संवित सोमगिरी महाराज बीकानेर में आम सनातनी के लिए आस्था का केंद्र रहे। देशभर में गीता ग्रंथ के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने अनूठा काम किया।
पिछले दिनों से बीमार होने पर यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के बाद सुधार नहीं हुआ तो उन्हेंं टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन सोनी पीबीएम अस्पताल के टीबी एवं चेस्ट विभाग में ले आए। जहां लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले तक कुछ सुधार भी हुआ लेकिन बाद में हालात बिगड़ते गए। मंगलवार शाम उन्हें सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई। रात करीब आठ बजे हालात ज्यादा बिगड़े तो डॉ. सोनी वापस अस्पताल आये। यहां उन्होंने भरसक प्रयास किया लेकिन संवित् सोमगिरी महाराज को बचाया नहीं जा सका।