Thar पोस्ट। आगामी दिनों में राजस्थान में तूफान का असर देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 9 मई तक चक्रवात बनने की संभावना है. यह उत्तर की और बढ़ेगा। जिससे प्रदेशवासियों को परेशान होना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन पर चिंता जाहिर की है और बताया कि इन हालातों को देखते हुए 9 मई को चक्रवात आने की संभावना बन रही है और जल्द ही इसके रूट की भविष्यवाणी भी कर दी जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों  के अनुसार पिछले साल आए ताऊते चक्रवात की तरह इस साल आने वाले मोचा का असर भी राजस्थान के कुछ हिस्सों पर  पड़  सकता है. इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. चक्रवात के उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. महापात्र ने कहा- 6 मई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. चक्रवात का नाम मोचा होगा. यह नाम यमन ने लाल सागर के एक पोर्ट सिटी के नाम पर रखा है.मौसम केंद्र जयपुर ने 6 मई तक राजस्थान के कई शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.जिलेवार रिपोर्ट देखें तो राजसमंद, अलवर, नागौर, बूंदी, जयपुर समेत 10 जिलों में औसत बारिश 50MM से ज्यादा हुई. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में बारिश की सबसे बड़ी वजह इस बार साउथ राजस्थान पर बने दो बड़े सिस्टम रहे हैं।