Thar पोस्ट। बीकानेर में 8 मई से पेयजल किल्लत रहेगी। तीन मई से शुरू हुई नहरबंदी का असर अब 8 मई से बीकानेर शहर पर पड़ना शुरू होगा। इस दौरान 35 से 37 दिन बिना नहर से पानी मिले जलापूर्ति करने के लिए जलदाय विभाग ने एक दिन छोड़कर शहर में सप्लाई करने का निर्णय किया है। शहर को दो जोन में बांटा गया है। एक सम और दूसरा विषम जिस दिन सम तिथि वाले क्षेत्र में जलापूर्ति होगी उस दिन विषम में कटौती होगी। 3 मई से हरिके बैराज से नहर में पानी बंद हार बराज स कर दिया गया, लेकिन तीन को छोड़ा गया पानी अभी भी रास्ते से होकर जलाशयों तक आ रहा है। शुक्रवार को भी शहर के दोनों जलाशयों में नहर से पानी आ रहा है, लेकिन शनिवार को ये बंद जाएगा। इसलिए पीएचईडी ने 8 मई से कटौती का मसौदा तैयार किया। ये कटौती सात है। दोनों जलाशयों को भी पूरा भर लिया गया। बीछवाल जलाशय साढ़े छह मीटर से ज्यादा और इतना ही करीब शोभासर र जलाशय का जलस्तर किया गया है। अब इसी पानी से नहरबंदी समाप्त होने तक पीने का पानी दिया जाएगा। गजनेर लिफ्ट में कुछ पानी जमा है जो शोभासर जलाशय को मिलेगा। इसी तरह कंवरसेन लिफ्ट में भी पानी रखा गया, जिसे बीछवाल जलाशय को देने की योजना है।

सम तारीखों में यहां आपूर्ति : जेलवेल टंकी से जुड़े कोटगेट, फड़बाजार, पठान मोहल्ला, जोशीवाड़ा, कसाईबरी, छीपों का मोहल्ला, स्टेशन रोड, गुर्जरों का मोहल्ला, धोबीतलाई, केईएम रोड, भैरूजी गली, मॉर्डन मार्केट गोगागेट टंकी से जुड़े इलाके जिसमें गुर्जरों का मोहल्ला, बांद्रा बास, शर्मा कॉलोनी, सेंट्रल जेल, बीछवाल गांव ट्रांसपोर्टनगर, पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल, करणीनगर, गांधी कॉलोनी, कैलाशपुरी, समता नगर, रामपुरा बस्ती, एफसीआई गोदाम, मुक्ताप्रसाद के सभी सेक्टर, सर्वोदय बस्ती, नत्थूसर टंकी के बारहगुवाड़, साले की होली, मोहता चौक, दम्माणी चौक, बिनाणी चौक, तेलीवाड़ा, चूनगरों का मोहल्ला, सोनगिरि कुआं, पारीक चौक, जनता प्याऊ करमीसर, नया शहर टंकी से जुड़े चीखूंटी, रोड जस्सूसर गेट, नत्थूसर बास, पूगल बंगला नगर, • लक्ष्मीनाथ मंदिर टंकी के आचार्यों: चौक, डढों का मोहल्ला, बड़ा बाजार, लोहारों का का मोहल्ला, छबौली घाटी, बागड़ियों का मोहल्ला, नाहटों का चौक, रामपुरिया सुधारों की छोटी-बड़ी गुवाड़, शीतला गेट, गोपेश्वर बस्ती, हंसा गेस्ट हाउस, जैन कॉलेज के आसपास का इलाका।

विषम तारीखों को यहां पर आएगा पानी-
स्टेडियम टंकी के पुरानी मित्राणी, सादुल कॉलोनी, हनुमानहत्था, माजीसा का बास, रथखाना, इंदिरा कॉलोनी, भुट्टों का बासा सांखडेरा टंकी के कमला कॉलोनी, फड़बाजार, सुभाषपुरा, कुचिलपुरा, अमरसिंह पुरा विवेकनगर, पंजाबगिरान, जेएनवी टंकी के व्यास कॉलोनी के सभी सेक्टर, चाणक्यनगर, शिवबाड़ी, तिलक नगर, खरिया कॉलोनी, नागणेची जी टंकी के पूरे साउथ विस्तार, पवनपुरी, शास्त्री नगर, नागणेची स्कीम, वल्लभगार्डन, सांगलपुरा, रानीबाजार रानीबाजार टंकी रानीबाजार इंडस्ट्रियल रोड 1 से 11 तक, घड़सीसर, पंचमुखा भगवानपुरा, चौपडा कटला, तिलकनगर के आसपास का क्षेत्र, भीनासर टंकी के हॉररामजी, सेठिया “मेघवाल मोहल्ला, वाल मोहल्ला, किसमीदेसर, गंगाशहर टंकी के सुजानदेसर, अमरपुरा बास, चोपड़ाबाड़ी, खारिया टंकी के शिया बस्ती, इंदिरा चौक, चौधरी कालोनी, आदर्श स्कूल के आसपास, सुजानदेसर, श्रीरामसर , अंत्योदय नगर, मुरलीधर कॉलोनी व उसके आसपास का इलाका।