Thar पोस्ट न्यूज। इन दिनों मॉनसून में शिथिलता देखी जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून की टर्फ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है, जिससे पूर्वी भारत के राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। राजस्थान में अगले 5 से 6 दिनों में नया वेदर सिस्टम डवलप होगा, जिससे मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी। रक्षाबंधन के नजदीक फिर से कुछ दिन मेघ मल्हार रहेगा।