Thar पोस्ट न्यूज। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों या भागों में बारिश का दौर 1 अगस्त तक जारी रहेगा. विभाग ने बताया कि राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 2 अगस्त से कमी दर्ज होने और कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी दक्षिण-पूर्वी व उत्तर पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है. भरतपुर, धौलपुर और करौली जिले में मंगलवार यानी 29 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अलवर, बारां, दौसा, कोटा और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा राजस्थान के अन्य जिलों में मध्यम सामान्य बारिश होगी। विभाग के अनुसार अगस्त प्रथम सप्ताह में मॉनसून शिथिल रहेगा।