Thar पोस्ट, न्यूज। उत्तर भारत में शीतलहर में से अब कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड में कमी आएगी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। 20 की जनवरी की रात तक पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय पर पहुंचने की संभावना है जिसके चलते 20-22 जनवरी के बीच राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चडीगढ़ और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस के बीच है उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद सप्ताह के बाद के दिनों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक शीतलहर से लोगों की राहत रहेगी। इस बीच हल्की बारिश भी हो सकती है।