


Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ठंड का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं कमजोर हो गई हैं, जिससे तापमान में तेज़ी से वृद्धि होगी। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि पहाड़ों में हुई ताज़ा बर्फबारी से होली से एक दो दिन पहले कुछ शीतल हवाएं चल सकती है लेकिन इसका असर अस्थाई होगा। इन दिनों मौसम सामान्य बना हुआ है। दिन में धूप है और रात को हल्की ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। होलिका दहन और धुलंडी तक कई शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।



जोधपुर में 35.7 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 35.3 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 33.3 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर में 32.6 डिग्री सेल्सियस