ताजा खबरे
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदले
IMG 20250615 184404 विमान में 150 यात्री घुटते रहे, एसी बन्द, 5 घण्टे तक टेक ऑफ नहीं हुआ! Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक विमान में 150 यात्री गर्मी में घुटते रहे। एसी बन्द रहा। टेक ऑफ 5 घण्टे तक नही हुआ। एक और घटना ने वायु यानों में व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। दुबई से जयपुर आ रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के चलते 5 घंटे तक टेक ऑफ नहीं कर पाया। इस दौरान प्लेन के अंदर यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। यात्रियों ने आरोप लगाया कि न तो एसी चलाई गई और न ही पानी दिया गया। लगभग 150 यात्री 5 घंटे तक बगैर AC के विमान में बैठे रहे। एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-196 को 13 जून की शाम 7:25 बजे दुबई से जयपुर के लिए उड़ाने भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी होने की वजह से इसका टेक ऑफ समय पर नहीं किया जा सका। यात्रियों ने आरोप लगाया किया कि इस दौरान न सिर्फ एसी बंद रखा गया, बल्कि उनके साथ भोजन या पानी जैसा सामान्य इंतजाम भी नहीं किया गया। विमान में महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी थे।

एक बार फिर कंपनी की इस लापरवाही पर यात्रियों ने जमकर नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजू सेठी ने इसका वीडियो भी बनाया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि यात्री गर्मी, घुटन और बेचैनी से जूझ रहे हैं। उनके साथ उनका तीन साल का बच्चा भी था, जिसका चेहरा पसीने से तर हुआ था। आरजू ने आरोप लगाया, ‘विमान स्टाफ ने कोई भी मदद नहीं की। हम बार-बार स्टाफ को बुलाकर पानी या कोई व्यवस्था मांग रहे थे, पर कोई नहीं आया।’

आरजू ने यह भी कहा, ‘यदि तकनीकी समस्या थी तो हमें एयरपोर्ट पर ही रखा जाना चाहिए था, न कि विमान में बंद किया जाना चाहिए था।’ उनके साथ मौजूद एक यात्री रवि कुमार ने भी बोला, ‘गर्मी की घुटन असहनीय थी। हम बार-बार स्टाफ को बुलाने के लिए सीट के ऊपर लगी स्विच को दबाते रहे, लेकिन कोई भी विमान का क्रू-मेंबर मदद के लिए नहीं आया। 150 यात्रियों को 5 घंटे तक विमान में बंद करके रखा गया।

विमान अपने निर्धारित समय से लगभग सवा पांच घंटे की देरी से 12 बजकर 44 मिनट पर जयपुर की ओर रवाना हुआ, जिसके बाद उसने 13-14 जून की मध्यरात्रि 2 बजकर 44 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया।

कब थमेगी लापरवाही

आरजू सेठी ने कहा कि अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद यह लापरवाही एअर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न चिह्न लगाती है। यात्रियों ने सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की बात कही है।


Share This News