





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बारिश व ओलावृष्टि से मौसम बदला है। विभाग का कहना है कि 16 से 17 मार्च तक राज्य में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 18 मार्च की शाम से एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है।





मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च से प्रदेश में एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है, जिसका असर 18 से 21 मार्च के बीच राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के रूप में देखने को मिल सकता है। 18 मार्च को 12 जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।
राजस्थान में रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में करीब 3 डिग्री तक गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।