ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260315 190819 अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष व मंत्री दक ने उद्धघाटन सत्र को किया संबोधित,बीकानेर सहित 40 जिलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में हुए शामिल, यूपीएससी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का दो दिवसीय अधिवेशन शनिवार से जयपुर के अजमेर रोड़ स्थित समुराई रिसोर्ट भांकरोटा में शुरू हुआ।
अधिवेशन के उद्धघाटन सत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने संबोधित किया। इस अवसर पर यूपीएससी में सफल हुवे समाज के साक्षी जैन , संभव पाटनी , अनुषा जैन , कार्तिक सिंघल , मोहित अग्रवाल, हिमांशु जैन का सम्मान किया गया इस मंथन शिविर के दूसरे सत्र को वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ ,मुख्य वक्ता भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने संबोधित करते हुए वैश्य समाज की एकजुटता की बात कही जबकि तीसरे सत्र संगठन सत्र को महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एन के गुप्ता , महामंत्री गोपाल गुप्ता राज्य प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।

दो दिवसीय अधिवेशन में बीकानेर इकाई की ओर से अध्यक्ष विनोद बाफना, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय बाफना ने सदस्यता अभियान सहित जिले में चल रही गतिविधियों से अवगत करवाया, महिला इकाई प्रदेश मंत्री धनलक्ष्मी जैन व महिला इकाई महामंत्री सरिता नाहटा ने महिला विंग का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई साथ ही महिला विंग की प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन बीकानेर में आयोजित करने का सुझाव दिया युवा इकाई के यशु चाँडक ने युवा इकाई के कार्यक्रमों का विवरण सदन के पटल पर प्रस्तुत किया व बीकानेर में आयोजित हुवे यूनिटी कप जैसे आयोजन पूरे प्रदेश भर में आयोजित करने की बात कही इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री दिनेश महात्मा , पूरब भंशाली , जया जैन , ने संगठन सत्र में जिले की पिछले वर्ष की गतिविधियों से सदन को अवगत कराया ।


Share This News