Thar पोस्ट। राजस्थान में मानसून की शानदार एंट्री हुई है। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही आमजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार मेघगर्जनके समय किसी सुरक्षित स्थान की शरण लें। पेड़ों के नीचे कतई न जाएं। घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग को निकालकर रख दें। बिजली के पोल, कच्चे घरों के आसपास न जाएं। विभाग के मुताबिक बीकानेर संभाग के जिलों में मानसून की घटाएं छाई हुई है। 29 जून से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मेघगर्जन, बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि जुलाई के पहले हफ्ते में प्रदेश के सभी जिले मानसून की बारिश से तरबतर होने की संभावना है।
29 जून से उत्तर पूर्वी भाग के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की अधिक संभावना बन रही है. जुलाई के पहले सप्ताह में भी भारी बारिश होने की संभावना है. 2 और 3 जुलाई को कोटा संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है. जोधपुर संभाग के जिलों में आज बारिश का दौर बना रहेगा।