
Thar पोस्ट न्यूज भीलवाड़ा। अपराध की दुनिया मे महिलाएं भी आगे है। इन दिनों एक युवती का कारनामा सुर्खियों में है। भीलवाड़ा के छोटे से गांव की रहने वाली इस युवती ने मात्र तीन दिन में 7 लाख रुपए खर्च कर दिए। युवती ने अपने ही दादा के घर से 90 लाख रुपये चुराकर फिर ऐशो आराम के लिए धड़ाधड़ पानी के तरह पैसों को खर्च कर दिया। युवती का नाम पूजा चौधरी है।
पोती ने अपने ही दादा के घर से 90 लाख रुपये चुरा लिए। यह घटना भीलवाड़ा के हरनी गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बकसू जाट, ने हाल ही में अपनी जमीन बेची थी और 90 लाख रुपये की रकम अपने घर पर रखी थी। उन्हें क्या पता था कि उनकी ही पोती पूजा चौधरी पैसे पर नजर गड़ाए बैठी है। एक रात मौका पाकर पूजा ने यह चोरी की घटना को अंजाम दिया।
वारदात 13 जून को सामने आई। इसके बाद हरनी गांव के बकसू जाट ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 16 जून को सभी आरोपियों को पकड़ लिया। 90 लाख रुपये में से अब तक 83 लाख 25 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। लेकिन घटना में पोती के शामिल होने की बात जान दादा के भी पैरों से जमीन खिसक गई।
पूजा ने चोरी में अपने तीन साथियों – सुरेश जाट, नारायण जाट और हंसराज जाट को भी शामिल किया था। 90 लाख रुपये चुराने के बाद, पूजा अपने तीन साथियों के साथ मौज-मस्ती करने निकल गई। इस दौरान उसने तीन दिन में ही करीब 7 लाख रुपये उड़ा दिए। पूरे मामले में जब पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें घर के ही किसी शख्स के शामिल होने का अंदेशा लगा, जो सच भी साबित हुआ।