Thar पोस्ट। बीकानेर सहित राजस्थान के अधिकांश जिलों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। गर्मी सा माहौल है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी.प्रदेश में आगामी दिनों में और अधिक तापमान बढ़ने की आशंका है. प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बीती रात अजमेर जिले का रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा, भीलवाड़ा ज़िले का न्यूनतम तापमान 09.8 दर्ज किया गया, वनस्थली का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गयाबीकानेर जिले का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री दर्ज किया गया. बीती रात चूरू ज़िले में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया. गंगानगर जिले का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया. जालौर ज़िले में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश में आगामी दिनों मैं और अधिक तापमान बढ़ने की आशंका है।