Thar पोस्ट, न्यूज। लिव इन रिलेशन के साथ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पहले दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर युवती का देहशोषण और बाद में धोखा देकर युवक फरार। ये घटना जयपुर में एक युवती के साथ हुई। जिसे दो साल तक युवक को झांसा देता रहा और यौन शोषण करता रहा। इसके बाद ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी देने लगा, तो पीड़ित युवती ने जयपुर के सांगानेर सदर थाने में मामला दर्ज करवाकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।सांगानेर सदर थाने के सब इंस्पेक्टर आशुतोष ने बताया कि सीकर निवासी 27 साल की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके मुताबिक कुछ साल पहले उसकी मुलाकात श्रवण नाम के युवक से हुई। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा, तो आरोपी ने उससे फ्रेंडशिप कर ली। फिर प्यार-मोहब्बत तक बात पहुंच गई। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे झांसा दिया। जिसके बाद वो दोनों सांगानेर सदर इलाके में ही लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। शादी का वादा करके आरोपी ने उसके साथ लम्बे समय से रेप किया।पीड़िता का आरोप है कि पिछले लगभग 2 साल से आरोपी शादी करने का झांसा देकर लगातार उसका देहशोषण करता रहा। जब शादी करने का प्रेशर बनाया, तो अब वह उसे छोड़कर चला गया है। पीड़िता ने जब युवक से सम्पर्क किया, तो उसने ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दे दी। अपने साथ हुए इस धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता से आरोपी के फोटोग्राफ, फोन नम्बर और डिटेल लिए हैं। आगे की तफ्तीश और युवक की तलाश जारी है