Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व झुंझनूं जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश हनुमानगढ़ में 5 मिमी दर्ज हुई है। राज्य के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने के आसार है। अन्य भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इसके साथ ही 3-4 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। 4 फरवरी तक लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान अगर पहाड़ों में बर्फबारी होती है और उत्तर से सर्द हवाएं आती हैं तो 5 फरवरी के बाद सर्दी बढ़ सकती है और तापमान फिर गिर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार बसंत पंचमी तक सर्दी का असर रह सकता है। बर्फबारी के चलते 5 फरवरी से कुछ तेज सर्दी हो सकती है।