मेंहदीपुर बालाजी दौसा

Thar पोस्ट। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस माह राजस्थान आ सकती है। दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू का दौसा में प्रस्तावित दौरा है। लेकिन अभी तक इसके लिए टाइम फिक्स नहीं हुआ है, एक-दो दिन में टाइम फिक्स होने की संभावना है दौसा दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू का विश्व-विख्यात मेहंदीपुर बालाजी धाम का दौरा प्रस्तावित है। संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रपति 14 फरवरी को सिद्धपीठ बालाजी महाराज के दर्शन के लिए मेहंदीपुर बालाजी आ सकती हैं। इस दौरान उनका बालाजी महाराज के दर्शन के साथ आरती में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।