ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20220202 004525 25 राजस्थान में होगी बारिश, बदल जायेगा मौसम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट जयपुर/ बीकानेर। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मौसम बदलेगा। क्योंकि बीकानेर संभाग के बीकानेर , गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू के अलावा झुंझुनूं में एक नया वेदर सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है। इस वजह से आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी-बारिश हो सकती है। प्रदेश में बदलते मौसम के कारण किसानों और आमजन के लिए परेशानी बढ़ रही है। गर्म होते मौसम के कारण पश्चिमी राजस्थान में जीरा, इसबगोल की फसलों को नुकसान हो रहा है। जबकि उत्तर-पूर्वी राजस्थान में सरसों की फसलों पर माऊ कीट (चैंपा) का प्रकोप बढ़ रहा है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को कम तीव्रता के पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं जिलों देखने को मिल रहा है। इन जिलों में कई जगह आसमान में हल्के बादल छाए।

प्रदेश में आज के मौसम की स्थिति देखें तो अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। सीकर, जयपुर, पाली, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

22 फरवरी से फिर सक्रिय होगा
21 फरवरी तक मौसम साफ रहने के बाद 22 फरवरी से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। राजस्थान में गंगानगर, हनुमानगढ़ में इस पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।


Share This News