ताजा खबरे
रौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू
IMG 20220131 225649 7 ओलिंपिक सावा : उमड़ा जन सैलाब, गूँजे गीत, शहर बना एक आंगन, देखें तस्वीरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

सिरै पावणा बींद राजा’ खिताब से नवाजा
250 से अधिक हुई शादियां
विष्णु रूप में नंगे पांव निकले दुल्हे। मंत्री कल्ला ने प्रवासीयों का किया अभिनन्दन

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर शहर परकोटा आज पूरा शादी का मण्डप बना नजर आया, एक आंगन में मंगल गीत गूँजे। एक ही दिन में एक ही समय करीब 250 से अधिक जोड़े शादी के बंधन बंधे। पुष्करणा शादी ओलंपिक नाम से प्रचलित पुष्करणा सावा’ में पौराणिक गणवेश विष्णु स्वरूप दूल्हे को नंगे पांव खिड़किया पाग पहने विवाह करने निकलते दूल्हों की बारात को देखने व निहारने के लिये शहर के अलावा दिल्ली,कोलकत्ता, मुम्बई व रायपुर के अलावा विदेशों में बसे प्रवासी भी बीकानेर पहुँचे।
बारह गुवाड़ चौक में रमक झमक संस्थान सावा मंच पर 3:15 से 4:00 तक पौराणिक गणवेश वाले तीन दूल्हों लवकुमार देराश्री, अभिषेक रंगा व दीपक ओझा को समान रूप से ‘सिरै पावणा बींद राजा’ खिताब’ से तीनों को नवाजा गया तथा श्रीनाथ जी की सपत्नीक यात्रा का टिकट दिया गया। यह सम्मान पुजारी बाबा व रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने प्रदान किया।
रमक झमक सावा मंच पर काफी शहरों व विदेशों से सावा में शामिल होने व देखने पहुँचे जिनका मंच की ओर से स्वागत किया गया। शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला,अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरु’,सतीश किराड़ू,अविनाश जोशी आदि ने रमक झमक सावा मंच पर पुष्करणा समाज दिल्ली एन सी आर के विष्णु कुमार व्यास,कोलकत्ता पुष्टिकर समाज के सुशील पुरोहित, राजकुमार काकू व्यास आदि को विवाह गीत पुस्तक,सीडी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।दूल्हा दुल्हन शिव अम्बिका के फोटो पोस्टर के साथ लोग सेल्फी लेते नजर आए।राधे ओझा ने बताया कि काकण डोरा,मावड व लौकार बारात निकासी के समय याद आया तो लोग रमक झमक मंच पर पहुचते रहे जहां उन्हें उपलब्ध करवाकर समस्या का निदान किया गया।

16451900640085773915752610542805 ओलिंपिक सावा : उमड़ा जन सैलाब, गूँजे गीत, शहर बना एक आंगन, देखें तस्वीरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
img 20220218 1827137869593640582871277 ओलिंपिक सावा : उमड़ा जन सैलाब, गूँजे गीत, शहर बना एक आंगन, देखें तस्वीरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
img 20220218 1534406835111774407118810 ओलिंपिक सावा : उमड़ा जन सैलाब, गूँजे गीत, शहर बना एक आंगन, देखें तस्वीरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
img 20220218 1828437258400999789375478 ओलिंपिक सावा : उमड़ा जन सैलाब, गूँजे गीत, शहर बना एक आंगन, देखें तस्वीरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News